चैत्र नवरात्र में मां बागेश्वरी का दर्शन, सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं देवी, विद्यार्थियों को मिलता है विशेष फल 

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां बागेश्वरी के दर्शन का विशेष महत्व है। काशी के जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी के मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लग गया। मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए माता का दरबार खोल दिया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें दर्शन के लिए उमड़ पड़ीं। पूरे शिव मंदिर परिसर में 'जय माता दी' के जयकारों की गूंज हो रही है।

vns

हजारों की संख्या में भक्त माता के दर्शन को पहुंचे हैं। धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कि जो भी श्रद्धालु माँ बागेश्वरी की सच्चे मन से पूजा करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए यह पूजा शुभ मानी जाती है, जिनका पढ़ाई में मन नहीं लगता या किसी भी प्रकार की शैक्षिक बाधाएं होती हैं। इसके अलावा, ऐसी कन्याएं जिनके विवाह में विलंब हो रहा हो, वे मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।

vns

मां बागेश्वरी को देवी दुर्गा का चौथा रूप माना जाता है, और भक्तगण मां को नारियल, चुनरी व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं। 

vns

vns

Share this story

News Hub