गेंदा की खेती कर लाखों का मुनाफा कमा रहे है जनपद के प्रगतिशील कृषक सद्दाम हुसैन

WhatsApp Channel Join Now
गेंदा की खेती कर लाखों का मुनाफा कमा रहे है जनपद के प्रगतिशील कृषक सद्दाम हुसैन


जौनपुर 30 मार्च (हि.स.)। फूलाें की खेती कर लोग अच्छा लाभ उठा रहे हैं इसका जीता जगता उदाहरण प्रगतिशील कृषक सद्दाम हुसैन विकासखंड बक्शा के है। जो परम्परागत खेती से हट कर कुछ अलग करने हेतु गेंदा की खेती कर रहे है। किसान सद्दाम का कहना की ये एक अच्छा विकल्प है जिसमे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है और अपनी आय दुगनी की जा सकती है। वर्ष मे तीन बार गेंदे की खेती की जा सकती है। गेंदा की फूलो की मांग निरंतर बढ़ रही है, जिससे किसानों की आय एवं उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने हेतु सरकार जोर दे रही है। प्रगतिशील कृषक सद्दाम हुसैन द्वारा लगभग 1.2 हे0 में गेंदा की खेती की गयी है जिसकी सिचाई स्प्रिंकलर पद्धति द्वारा कर रहे है, जिससे सिचाई पर कम खर्च आता है पानी की बचत भी होती है। फसल भी हरी भरी एवं स्वस्थ रहती है। गेंदा के फूलो का उत्पाद भी दुगना होता है और फूलो की माला बनाकर मंडी में बेचा जाता है। अच्छा मुनाफा मिलता है। किसान को सालाना कम से कम 2 लाख से 4.5 लाख रु का मुनाफा होता है और अन्य कृषकोंके लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहे है। इनका कहना है कि उद्यान विभाग से स्प्रिंकलर का लाभ मिलने से गेंदा की खेती से अच्छा उत्पादन हुआ है जिससे पहले से अधिक लाभ मिला है।इस संबंध में रविवार को हिन्दुस्थान समाचार प्रतिनिधि से बात करते हुए जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने बताया कि इस तरह की खेती कर तमाम किसान लाभ उठा रहे हैं।इसके अलावा और भी किसान जो विभिन्न प्रकार की खेती कर इसका लाभ उठा रहे हैं। सरकार द्वारा इनको खेती के लिए तमाम सुविधा मिल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story