मोदी के नेतृत्व में भारत दिग्विजयी बनने की ओर अग्रसर: त्रयंबक त्रिपाठी

WhatsApp Channel Join Now
मोदी के नेतृत्व में भारत दिग्विजयी बनने की ओर अग्रसर: त्रयंबक त्रिपाठी


यूपी उत्कर्ष के आठ वर्ष बेमिसाल

लखनऊ,02 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की पत्रिका कमल ज्योति पत्रिका के उत्कर्ष शासन के आठ वर्ष विशेषांक का लोकार्पण बुधवार को पार्टी कार्यालय स्थित मालवीय ग्रन्थालय में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिग्विजयी भारत बनने की ओर अग्रसर है। हजार वर्षों बाद भारत को इदम नमम इदम राष्ट्राय को आत्मसात करने वाला नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी योगी की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश का सकारात्मक बदलाव किया है। प्रदेश ने 08 वर्ष में सर्वोत्तम प्रदेश की राह पकड़ी है।

विशिष्ट अतिथि शंकर गिरी ने प्रदेश में विकास की गंगा बहने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सक्रिय सदस्यों के पास कमल ज्योति पहुंचनी चाहिए। वहीं भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर लोधी ने कहा कि देश मे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का अनुकरण हो रहा है। शिव भूषण सिंह ने देश की युवा शक्ति से आह्वान किया देश प्रदेश को आत्म निर्भर बनाने में अपनी शक्ति लगाये। प्रस्तावना रखती हुए प्रदेश मंत्री मीना ने कहा ही साहित्य समाज का दर्पण होता है।आधुनिक डिजिटल युग मे पत्र पत्रिकाओं की अभी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।कार्क्रम का संचालन कमल ज्योति पत्रिका के प्रबन्धक साधक राज कुमार ने किया। कार्यक्रम में निखलेश सिंह, राजेश कश्यप,आनन्द मोहन भटनागर, उपेंद्र सिंह बंधु, आलोक सिंह ,ओम प्रकाश,राघवेन्द्र सैनी व अमर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story