खुद को बचाने व सुरक्षित रखने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण जरूरी : सुजाता सांघी

WhatsApp Channel Join Now
खुद को बचाने व सुरक्षित रखने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण जरूरी : सुजाता सांघी


लड़कियों के छात्रावास-3 में तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

हिसार, 2 अप्रैल (हि.स.)। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

के लड़कियों के छात्रावास-3 एवं प्रॉक्टर कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में लड़कियों

के छात्रावास-3 में तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन शुरू किया गया। कार्यक्रम

की अध्यक्षता चीफ वार्डन प्रो. सुजाता सांघी ने की। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण

कार्यक्रम का आयोजन खुद को बचाने और सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण है। जिसमें शारीरिक

और मानसिक दोनों तरह की तैयारी शामिल होती है।

डिप्टी प्रॉक्टर डॉ. अंजू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण

में आत्मविश्वास, सतर्कता और खतरे की स्थिति में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित

करना भी शामिल है। यह सिखाता है कि कैसे खतरों को पहचानें और उनसे बचने के लिए क्या

करें।

स्व-रक्षा खेल सोसायटी, भारत के संस्थापक एवं खेल एवं फिटनेस प्रशिक्षक रोहतास

कुमार प्रशिक्षक के रूप में रहे। उन्होंने छात्राओं को खुद का बचाव करने, अपने हमलावर

को अक्षम करने, उपयुक्त मार्शल आर्ट और तकनीकों का उपयोग करके स्थितियों से कैसे निपटना

हैं, का अभ्यास करवाया गया।

स्व-रक्षा प्रशिक्षण के दौरान विश्वविद्यालय की 100 छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक

भाग लिया गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन के दौरान छात्राओं को प्रमाण पत्र

भी वितरित किए जाएंगे और इसके साथ ही श्रेष्ठ तीन छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा

। कार्यक्रम के दौरान गर्ल्स हॉस्टल की डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. विनीता, कोऑर्डिनेटर

डॉ- कल्पना, डॉ. संतोष, वार्डन रितु, वार्डन कृष्णा, सोनिया, किरण आदि उपस्थित रही।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story