राजनीतिक लाभ लेने के लिए नौटंकी करते है चिराग पासवान : प्रिंस राज

WhatsApp Channel Join Now
राजनीतिक लाभ लेने के लिए नौटंकी करते है चिराग पासवान : प्रिंस राज


अररिया 06 अप्रैल(हि.स.)।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस अपने भतीजा और पूर्व सांसद प्रिंस राज के साथ रविवार को अररिया पहुंचे। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस और प्रिंस राज ने मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान को परिवार को तोड़ने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद प्रिंस राज ने कहा कि 2020 के चुनाव के समय जब उनके बड़े पापा रामविलास पासवान का निधन हुआ था और उस समय श्राद्धकर्म भी नहीं हुए थे तो चिराग भैया कैमरा के सामने आकर राजनीतिक लाभ के लिए न केवल आंसू बहाये थे, बल्कि इस तरह नौटंकी किए थे कि चुनाव में उनको फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने 2020 के विधानसभा चुनाव के समय कहा था कि नीतीश कुमार ने उनके पापा का अपमान किया है। लेकिन आज वे कहां है और वह अपमान कहां गया।

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के समय तेजस्वी प्रसाद पर अपनी मां को गाली देने का आरोप लगाते हुए खुलेआम प्रचारित और प्रसारित करते रहे।2025 का विधानसभा चुनाव का समय आया तो फिर से उनकी नौटंकी शुरू हो गई है।वे गंदी राजनीति कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि उनलोगों का कोई परिवार बड़ी मां या उनलोगों को प्रताड़ित नहीं कर रही है।बल्कि खुद चिराग भैया राजनीतिक लाभ के लिए पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं।

उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि जब उन्हें बड़ी मम्मी की बीमारी को लेकर इतनी चिंता थी तो क्यों नहीं डॉक्टरों की टीम घर पर भेजी।आखिर क्यों नहीं बड़ी मां को ईलाज के लिए पटना लेकर गए।डॉक्टरों की टीम के बदले अपने पार्टी के जिलाध्यक्ष और मीडिया को भेजकर नौटंकी करवाए।प्रिंस राज ने कहा कि दलितों के हितैषी का ढोंग रचने वाले चिराग भैया का मुखौटा उतर चुका है।2020,2024 के बाद 2025 के चुनाव में सियासी हथकंडे अपनाने के लिए इस तरह का प्रपंच रच रहे हैं।लेकिन अब बिहार में उनका मुखौटा उतर चुका है।

मौके पर पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि चिराग की संपत्ति पर उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है।लेकिन सियासत के लिए परिवार को बीच में न लाने की सलाह उन्होंने दी।पशुपति पारस ने कहा कि संगठन को मजबूत करने को लेकर पूरे बिहार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में अररिया पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी आगामी विधानसभा को लेकर पूरे बिहार के 243 सीटों पर तैयारी कर रही है। आगे किसके साथ गठबंधन होगा या अकेले चुनाव लड़ना है इसको लेकर कार्यकर्ताओं से राय ली जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story