वाराणसी में सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली से उड़ाया, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस  

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के एकला गांव निवासी युवक ने लाइसेंसी रिपीटर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से सिर के चिथड़े उड़ गए और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन इसे दुर्घटना बता रहे हैं। उनका कहना है कि बंदूक साफ करते समय गोली लगी। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। 

एकला ग्राम निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ मंटू (40) सिक्योरिटी गार्ड था। शनिवार की रात घर में रिपीटर से गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में दौड़े। विजय प्रताप का रक्त रंजित गोली लगा शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना चोलापुर पुलिस को परिजनों द्वारा दी गई। सूचना मिलते डीसीपी चंद्रकांत मीणा, एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक चोलापुर राकेश कुमार समेत फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर विजय प्रताप का रक्त रंजित शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

विजय प्रताप के सिर में गोली लगी थी। गोली जबड़े चे नीचले हिस्से को चीरते हुए निकल गई थी। घटना के पीछे पारिवारिक तनाव वजह बताई जा रही है। वहीं परिजनों का कहना रहा कि रिपीटर की सफाई करते समय हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इसकी गहन जांच की जा रही है।

Share this story

News Hub