कन्नौज: मां पीताम्बरा महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
कन्नौज: मां पीताम्बरा महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत


कन्नौज: मां पीताम्बरा महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत


कन्नौज: मां पीताम्बरा महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत


1108 कुंडीय मृत्युंजय पीतांबरा महायज्ञ से रखी जाएगी लोक कल्याण की नींव, 22 करोड़ आहुतियों बनेगी इतिहास

कन्नौज, 18 मार्च (हि. स.)। महाकुम्भ की समाप्ति के बाद इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज के बोर्डिंग मैदाम में लोक कल्याण के लिए ऐतिहासिक 1108 कुंडीय मृत्युंजय पीतांबरा महायज्ञ की शुरुवात हो गई। यज्ञाधीश रामदास जी ने बताया कि इस महायज्ञ में साढ़े बाईश करोड़ आहुतियां पड़नी हैं। हम लोग जब कभी बीमार होते हैे तो भगवान मृत्यंजय का अनुष्ठान कराते हैे, भगवती पीतांबरा माई के भैरव होने के कारण, मृत्यंजय पीतांबरा यज्ञ है ये, तमाम प्रकार की बीमारियाें, परेशानियों से निवृत्ति पाने के लिए भगवान मृत्यंजय के साथ में भगवती पीतांबरा माई को यज्ञ के माध्यम से मनाएंगे।

इतिहासकार अमरनाथ दुबे ने बताया कि इस यज्ञ में पहली बार कन्नौज की धरती पर सभी सनातन धर्मियों के वर्ग भेद भुलाकर हर व्यक्ति एक साथ आहुति डालेगा, सम्राट हर्षवर्धन के बाद दूसरी बार कन्नौज में इतना बड़ा याज्ञिक आयोजन होने जा रहा है। इसका दो उद्देश्य है पहला भारत विश्व गुरु बने विश्व शक्ति बने ,जिस संकलन काल से भारत गुजर रहा है उसमें भारत के नेतृत्व की विश्व को आवश्यकता है, जब भारत शक्तिमान बनेगा तभी विश्व का कल्याण होगा। दूसरा उद्देश्य सनातन धर्म अवलंबी हजारों वर्ष हमारा देश पीछे हुआ भेदभाव के कारण, समग्र भेदभाव को दूर करके हम एक साथ यज्ञ करें। कन्नौज की धरती पर सम्राट हर्षवर्धन के बाद इतना बड़ा आध्यात्मिक महायज्ञ हो रहा है।

बोर्डिंग ग्राउंड में चल रहे 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ के दूसरे दिन आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए हजारों महिलाएं यात्रा में शामिल हुईं।

यह महायज्ञ 17 से 23 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। कलश यात्रा बोर्डिंग ग्राउंड से शुरू हुई। भजनों की धुन और जय श्रीराम के जयकारों के बीच यात्रा काजीटोला, ग्वाल मैदान और फर्श रोड होते हुए आगे बढ़ी फिर पीतल मंडी, छोटा चौराहा, लाखन तिराहा और बड़ा बाजार से होकर नगर पालिका के रास्ते वापस बोर्डिंग ग्राउंड पहुंची।

श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी। फूलमती मंदिर कमेटी ने यात्रा के स्वागत की विशेष तैयारी की। पुजारी शिखर मिश्रा ने अपनी टीम के साथ लाखन तिराहे पर 251 किलो गुलाब के फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सीओ सिटी कमलेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। यात्रा के दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया।

451 पुलिसकर्मी संभाल रहे यज्ञ की सुरक्षा

बोर्डिंग ग्राउंड में चल रहे भव्य धार्मिक कार्यक्रम के लिए पुलिस विभाग की ओर से खास व्यवस्था की गई है। यहां 451 पुलिस कर्मी और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस विभाग से जारी एक आधिकारिक सूचना के मुताबिक विश्व कल्याणात्मक चतुर्विध 1108 कुंडलीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को व्यवस्थित करने के लिए भारी फोर्स लगाया गया है।

यहां 03 क्षेत्राधिकारी, 10 निरीक्षक, 56 उप निरीक्षक, 09 महिला उप निरीक्षक, 262 कांस्टेबल, 74 महिला कांस्टेबल, यातायात पुलिस के 07 उप निरीक्षक, 30 कांस्टेबल, एलआईयू के 01 इंस्पेक्टर, 02 कांस्टेबल, 02 महिला कांस्टेबल के अलावा 02 प्लाटून पीएसी, 06 फायर टेंडर, 01 जोनल क्यूआरटी, 01 शक्ति मोबाइल और 06 क्यूआरटी टीमें लगाई गईं हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव झा

Share this story

News Hub