महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर पलटवार, खनन राजस्व बढ़ोतरी का किया दावा

WhatsApp Channel Join Now
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर पलटवार, खनन राजस्व बढ़ोतरी का किया दावा


देहरादून, 30 मार्च (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खनन राजस्व को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अल्प ज्ञानी विपक्ष को यह समझना चाहिए कि जब चोरी होती है तो इसका असर राजस्व पर पड़ता है और कम होता है, लेकिन उत्तराखंड मे राजस्व चार गुने से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार के नीतिगत सुधार और बेहतर प्रबंधन का नतीजा है कि खनन राजस्व में बढ़ोतरी हो रही है।कांग्रेस कार्यकाल में तो माफियाओं के साथ बैठकर खनन नीति बनाई जाती थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के गलत आरोप से प्रदेश को नुकसान हो रहा है और पूरी तरह निराधार और बदनाम करने की साजिश है। सरकार ने खनन राजस्व के मुद्दे पर शानदार काम किया है और उस पर बेवजह प्रश्न उठाना किसी तरह से उचित नहीं है। उन्होंने अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी स्पष्ट किया कि अतिशीघ्र केंद्रीय नेतृत्व अन्य राज्यों के साथ ही यहां की चुनाव तिथियों को घोषित करेगा। राज्य संगठन नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जरूरी अर्हता पूरी कर चुका है। जिसके तहत 70 फीसदी से अधिक मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं और 19 में 18 सांगठनिक जिलों को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है।उन्होंने रानीखेत जिला अध्यक्ष नाम की घोषणा के सवाल पर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव उपरांत वहां भी नाम तय कर दिया जायेगा। वहीं स्पष्ट किया कि पूर्व में संगठन पर्व के तहत जो भी नाम जिला अध्यक्ष के लिए वहां आए थे वे सभी उम्र अधिक होने के चलते अस्वीकार किए गए थे। महेंद्र भट्ट ने पार्टी प्रवक्ता के खिलाफ कांग्रेस की शिकायत को असत्य और तर्कों का जवाब नहीं दे पाने की खीज बताया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

Share this story

News Hub