भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का उद्देश्य राष्ट्र व जन सेवा : जिलाध्यक्ष

कानपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या,परिश्रम,और बलिदान से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता का उद्देश्य राष्ट सेवा,और जन सेवा है। यह बातें सोमवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तर जिले के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सभी बूथों पर भाजपा के स्थापना दिवस पर झंडा रोहण के दौरान कही।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने जिले के सभी बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया और ध्वजारोहण किया।
बूथ नंबर 249 पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी,दीनदयाल उपाध्याय,और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर के भाजपा का ध्वज फहराया।
जिला अध्यक्ष ने वहां उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ जनों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अश्वनी गौतम ने की।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि आज कानपुर उत्तर जिले के सभी 1258 बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।और सभी वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने बूथों पर स्थापना दिवस मनाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता बृजनंदन दुबे,मंडल अध्यक्ष अश्वनी गौतम,नरेंद्र सिंह, शप्पू गुप्ता,शिवांग मिश्रा,राकेश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद