सोनीपत भाजपा राष्ट्रहित में कार्य करने वाली शक्तिशाली पार्टी: विधायक कृष्णा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत भाजपा राष्ट्रहित में कार्य करने वाली शक्तिशाली पार्टी: विधायक कृष्णा


सोनीपत भाजपा राष्ट्रहित में कार्य करने वाली शक्तिशाली पार्टी: विधायक कृष्णा


-जिला

कार्यालय में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

सोनीपत, 6 अप्रैल (हि.स.)। सेक्टर-सात स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय

में राई हलका विधायक एवं पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत के नेतृत्व में रविवार काे भाजपा का स्थापना

दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विधायक ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा

प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा पार्टी ध्वज लहराया। कार्यकर्ताओं

ने जोरदार नारों के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कृष्णा गहलावत ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस पूरे देश में

हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी

द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ से भाजपा की नींव पड़ी, जिसे 6 अप्रैल 1980 को औपचारिक

रूप दिया गया। आज भाजपा राष्ट्रहित में कार्य करने वाली शक्तिशाली पार्टी बन चुकी है।

यह मात्र राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सबका साथ, सबका विकास की विचारधारा है। अटल बिहारी

वाजपेयी पहले अध्यक्ष बने और पार्टी ने भारतीय लोकतंत्र में सशक्त भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर विकास आधारित राजनीति को

बढ़ावा दिया।

सोनीपत विधायक निखिल मदान ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली

ताकत बताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान झंडारोहण हुआ और कार्यकर्ताओं

ने भाजपा के विस्तार का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पूर्व

विधायक अनिल ठक्कर, मंडल अध्यक्ष वेदपाल, शेखर आंतिल, निशांत छौक्कर सहित भारी संख्या

में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पूर्ण ईमानदारी से दायित्व निभाने का वचन दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story