वाराणसी : हनुमान भक्तों ने रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा, राम दरबार में लगाई हाजिरी

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमत सेवा समिति नेवादा की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा संकटमोचन मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने राम दरबार में हाजिरी लगाई। शोभायात्रा के दौरान पूरा इलाका राममय नजर आया। 

vns

वाहन शोभायात्रा भिखारीपुर तिराहा से सुंदरपुर नरिया लंका होते हुए संकट मोचन दरबार तक पहुंची। सायंकालीन निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्त्री बच्चे और पुरुष भक्तों ने भाग लिया। भक्तों के सिर पर जहां राम नाम का पट्टा लगा था। वहीं हाथों में केसरिया ध्वज लहरा रहे थे। डमरू के निनाद की अनुगूंज संग भजनों की सुरमयी लय पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा था। 

शोभायात्रा के दौरान जय बजरंगी, जय हनुमान के जोरदार उद्घोष के साथ हनुमान दरबार की ओर बढ़ रहे इस यात्रा में राहगीरों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। यात्रा का नेतृत्व हनुमत सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष रामबली मौर्य और अजय मौर्या कर रहे थे। शहर के अलग-अलग 11 जगह से निकली हुई है। यह यात्रा नेवादा स्थित कार्यालय पर विशाल रूप में संकट मोचन मंदिर की ओर प्रस्थान की। यात्रा संचालन के लिए संस्था के अन्य पदाधिकारी सक्रिय थे।

Share this story