एचआरटीसी  काे जल्द मिलेंगी 42 वॉल्वो और 240 इलेक्ट्रिक बसें : अजय वर्मा

WhatsApp Channel Join Now
एचआरटीसी  काे जल्द मिलेंगी 42 वॉल्वो और 240 इलेक्ट्रिक बसें : अजय वर्मा


धर्मशाला, 05 फ़रवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय वर्मा का बुधवार को कांगड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष बनने के उपरांत अजय वर्मा का पहली बार कांगड़ा पहुंचने पर जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान कांगड़ा शहर के तहसील चौक में जनसभा का आयोजन भी किया गया।

एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने संबोधन के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक साधारण कार्यकर्ता को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम का उपाध्यक्ष बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों और आयोजन स्थल पर आए हुए प्रत्येक व्यक्ति का धन्यवाद किया जो उन्हें आशीर्वाद देने के लिए आज यहां पहुंचे हैं। उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि जल्द प्रदेश को 42 नई वोल्वो बसें, 240 इलेक्ट्रिक बसें और डीजल बसें जल्द हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में शामिल होंगी और लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा बस स्टैंड में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम का कार्यालय खोला जाएगा।

इस मौके पर एचआरटीसी के डीएम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नागेश्वर मनकोटिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव नवनीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया

Share this story