फरीदाबाद : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, बहन को भेजा ऑडियो

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, बहन को भेजा ऑडियो


-सास-पत्नी को ठहराया मौत का जिम्मेदार

फरीदाबाद, 22 मार्च (हि.स.)। सराय क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने शुक्रवार देर रात को अपने किराए के मकान में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नवीन वर्मा के रूप में हुई है। वह झरिया मार्केट में मकान नंबर 284 का रहने वाला था। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार काे बताया कि मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक नवीन ऑनलाइन नेटवर्किंग मार्केटिंग का काम करता था। उसकी पत्नी संध्या और दो बच्चे चार महीने पहले घर छोडक़र चले गए थे। नवीन की सास बच्चों को उससे मिलने नहीं दे रही थी। इसके अलावा उसकी पत्नी की दूसरी शादी की बात भी सामने आई है। आत्महत्या से पहले नवीन ने अपनी बहन को एक ऑडियो संदेश भेजा। उसने कहा कि उसकी सास और पत्नी ने उसके दोनों बच्चों को बेच दिया है। उसने बताया कि संध्या दूसरी शादी करने जा रही है, इन्हीं कारणों से वह आत्महत्या कर रहा है। मृतक के पिता महेश ने सबसे पहले उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के पिता महेश ने बताया कि कुछ महीने पहले ही नवीन का एक बेटा हुआ था। उसकी सास ने बच्चे को किसी और को दे दिया।

घटना से नवीन मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। सास उसकी पत्नी और बच्चों को आने नहीं दे रही थी इसी के चलते नवीन काफी परेशान था, वह भी यहीं रहते हैं, लेकिन नवीन ने कहा कि वह किराए के मकान में रहेगा और उसने ही किराए का मकान देखा था। वहीं दूसरे बेटे की टांग टूट चुकी है। जिसके चलते वो नीचे रहते हैं, जब ड्यूटी से शाम को वह लौटे, तो नवीन के कमरे में गए, तो देखा कि नवीन ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह चाहते हैं कि नवीन की आत्महत्या के पीछे जो भी दोषी है, उनके खिलाफ उचित कानून कार्रवाई की जाए। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में भिजवा दिया दिया है मृतक की एक ऑडियो सामने आई है, जिसकी जांच की जाएगी और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story

News Hub