वाराणसी के इंजीनियर अशोक यादव और निर्मला सिंह पटेल बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य बनाये गये 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी बीजेपी के महानगर उपाध्यक्ष इंजीनियर अशोक यादव तथा पूर्व महानगर महामंत्री निर्मला सिंह पटेल को बाल संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश का सहयोग सदस्य मनोनीत किया है।

महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद पर मथुरा के देवेंद्र शर्मा के साथ सदस्यों के रूप में डॉक्टर सुचिता चतुर्वेदी (लखनऊ), अनीता अग्रवाल (लखनऊ), निर्मला सिंह पटेल (वाराणसी), श्याम त्रिपाठी (लखनऊ), डॉ आशु दिवाकर (मैनपुरी), इंजीनियर अशोक यादव (वाराणसी) को मनोनीत किया है।

वाराणसी महानगर के दोनों नेताओं के मनोनयन पर लक्ष्मण आचार्य, डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, अशोक धवन, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, अशोक पटेल, डॉ आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विशेश्वर, साधना वेदांती, डॉक्टर गीता शास्त्री, अभिषेक मिश्रा, एडवोकेट अशोक कुमार, मधुकर चित्रांश, नीरज जायसवाल, डॉ अनुपम गुप्ता, डॉ हरी केसरी, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, डॉ रचना अग्रवाल, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, धीरज गुप्ता, कुणाल पांडेय, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Share this story