कैंट जीआरपी प्रभारी रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे का ट्रांसफर, विदाई पर भावुक हुए पुलिसकर्मी और कुली
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी प्रभारी रहे अशोक कुमार दुबे का मुगलसराय तबादला हो गया है। पूर्व जीआरपी प्रभारी के तबादले से भावुक पुलिसकर्मियों व स्टेशन से जुड़े अन्य कर्मचारियों ने मंगलवार को उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं व भेंट देते हुए विदाई दी।
बनारस कुली संगठन के अध्यक्ष केदार यादव भी पूर्व प्रभारी अशोक कुमार दुबे के विदाई के वक्त उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रभारी हमेशा यहां आते रहने चाहिये। उन्होंने कभी भी कोई विवाद यहां खड़ा होने नहीं दिया। हर मामले को प्यार और समझा-बुझा कर खत्म कर देते थें।

इंस्पेक्टर अशोक कुमार हमेशा कर्मचारियों व कुलियों का भी हालचाल लेते रहते थें। चार साल में ऐसे कोई भी मामला नहीं आया जो विवादित रहा हो। उन्होंने अशोक कुमार दुबे को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथी पुलिसकर्मियों ने भी अपने सीनियर की विदाई पर उन्हें माला पहनाकर उनका सम्मान किया और भेंट देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनसे आशीर्वाद लिया साथ ही उन्हें जीप तक विदा करने आए।
देखिये वीडियो-

