आशापुर कंपोजिट विद्यालय में आयोजित हुआ पढ़े बनारस-बढ़े बनारस कार्यक्रम

आशापुर कंपोजिट विद्यालय विकास खंड चिरईगांव में पढ़े बनारस-बढ़े बनारस,

वाराणसी। आशापुर कंपोजिट विद्यालय विकास खंड चिरईगांव में पढ़े बनारस-बढ़े बनारस, सबसे आगे सजे बनारस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों और अभिभावकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बी.आर फॉउंडेशन की संचालिका पूनम राय उपस्थित रही, जिन्होंने अपनी बनाई पेंटिंग का अनावरण किया। जो कंपोजिट विद्यालय के आंगन से काशी दर्शन का मनोरम दृश्य दिखा रही है। 

आशापुर कंपोजिट विद्यालय विकास खंड चिरईगांव में पढ़े बनारस-बढ़े बनारस,

यह तस्वीर पद्मश्री गिरिजा देवी व भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां साहब की है, जो काशी की गंगा जमुनी संस्कृति का संदेश दे रही हैं।उनकी तस्वीर मानो काशी की समृद्ध कला विरासत को अपने आंचल में समेटे, मां गंगा का आंचल मानो यहां पढ़ने वाले बच्चों को आशीष दे रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर सारनाथ परिक्षेत्र में स्थित आशापुर के विद्यालय से गौतम बुद्ध के उपदेशों को बच्चों को बताने के मन्तव्य से ओत-प्रोत सारनाथ दर्शन सभी ग्राम वासियों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर रही थी।

आशापुर कंपोजिट विद्यालय विकास खंड चिरईगांव में पढ़े बनारस-बढ़े बनारस,

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बी आर फॉउंडेशन  की संचालिका पूनम राय का स्वागत विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रुखसाना बेगम ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर किया। 

आशापुर कंपोजिट विद्यालय विकास खंड चिरईगांव में पढ़े बनारस-बढ़े बनारस,

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से इक़बाल बानो,नीलम त्रिपाठी,धर्मेंद्र यादव,पुष्पा सिंह,चंद्ररेखा सिंह अनुपमा श्रीवास्तव,प्रज्ञा शर्मा ,सुनीता यादव,वैशाली यादव ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया और छोटे बच्चों ने कविता सुनाई।

आशापुर कंपोजिट विद्यालय विकास खंड चिरईगांव में पढ़े बनारस-बढ़े बनारस,

विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष ने विद्यालय के सभी अध्यापकों की सराहना की। बी आर फॉउंडेशन के कलाकारों को अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया।

आशापुर कंपोजिट विद्यालय विकास खंड चिरईगांव में पढ़े बनारस-बढ़े बनारस,

विद्यालय को पूनम ने एक सुन्दर पेंटिंग का उपहार स्वरूप दिया। जिसके लिए विद्यालय परिवार की तरफ से उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पूनम के संघर्षमय जीवन की कहानी पर उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक विद्यालय परिवार के सदस्यों को भेंट की गई। जिसे पढ़कर विद्यालय परिवार का प्रत्येक सदस्य ने उनके संघर्ष को नमन किया।

आशापुर कंपोजिट विद्यालय विकास खंड चिरईगांव में पढ़े बनारस-बढ़े बनारस,

कंपोजिट विद्यालय आशापुर की सहायक अध्यापिका  ऋचा सिंह ने समूह की सदस्या को पूनम की ओर से विशेष धन्यवाद देते हुए एक अद्भुत काशी दर्शन की पेंटिंग स्मृति स्वरूप भेंट की गई। 

धन्यवाद ज्ञापन ऋचा सिंह ने दिया व पूनम को विद्यालय परिवार का विशेष सहयोगी सदस्य होने के लिए आभार प्रकट किया।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story