भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की माता जी का निधन  

भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की माता जी का निधन

वाराणसी। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की मां मंझारी देवी का लम्बी बिमारी के बाद 85 वर्ष की अवस्था में शनिवार को निधन हो गया। 15 अप्रैल को मंझारी देवी का कूल्हे का ऑपरेशन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार विधि विधान से हरिश्चंद्र घाट पर शनिवार की सुबह 9 बजे हरिश्चंद्र घाट पर हुआ। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय और उनके भाई किसान नेता शंकर राय मुन्ना को सम्बन्धियों और रिश्तेदारों ने ढाढस बंधाया। 

छोटे बेटे विनय शंकर राय ने माता मंझारी देवी को हरिश्चंद्र घाट पर मुखाग्नि दी। विद्यासागर राय चार भाई हैं और उनकी दो बहनें हैं। 

हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम दर्शन के लिए भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, मंत्री नील कण्ठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, गगन प्रकाश यादव, दिलीप मिश्रा, मधुप सिह, मधुकर चित्रान्श सहित इत्यादि लोगों मौजूद रहे, जहाँ सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।  

इसके अलावा पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, पूर्व मन्त्री एवं राज्य सभा सदस्य डा अखिलेश प्रसाद सिह सहित अनेको लोगो ने फोन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story