महानगर कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के खिलाफ निकाली पदयात्रा, स्वतंत्रता सेनानी लोढ़े राम की प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि 

congress

वाराणसी। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान उत्तरी विधानसभा में महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा की शुरुआत बुनकर कालोनी, रशूलपुरा, नागकुवा, नवापुरा,नखीघाट, होते हुए चौकाघाट पानी टंकी के समीप महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोढ़े राम की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर समाप्त हुई। 

पदयात्रा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। यात्रा का संयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी की उत्तरी विधानसभा इकाई ने किया। नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि,भाजपा भगाओ ,महंगाई हटाओ पदयात्रा पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर चल रही है,प्रदेश व देश मे बिजली से लेकर पढ़ाई तक, दवाई ,पेट्रोल, डीजल, रोजमर्रा की वस्तुएं, खाद, बीज में अत्यधिक मूल्य वृद्धि सरकार के कुचरित्र को उजागर करती है।

congress

साल 2022 में बदलाव निश्चित होगा, योगी-मोदी की सरकार में आम लोगो का जीना दुश्वार हो गया हैं,चंद पूंजीपतियों की मनमानी व खुशामदी के कारण आमआदमी घुट-घुट कर जीने को मजबूर है। चारों तरफ महंगाई का जंजाल है व पूरे प्रदेश में असंतोष का माहौल है, जनता इस सरकार से ऊब चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना की मार के बाद अब महंगाई की मार ने जनता को बेबस कर दिया है, समाज का हर वर्ग इससे आहत है छला महसूस कर रहा है। किसान, बुनकर, नवजवान, इनके साथ  झूठ ,ब्रांडिंग ,प्रचार का प्रोपगेंडा रचकर यह सरकार मूल मुद्दों को भटकाना चाहती है। कांग्रेस जन घर-घर जाएंगे और भाजपा के कुचरित्र को उजागर करेंगे। भाजपा को अपने कामो व कर्मो पर भरोसा नही हैं तभी वह धर्म की आड़ में अपने आप को व अपने पाप को छुपा रही हैं,

पदयात्रा में राघवेन्द्र चौबे, इमरान खां,हाजी रईश अहमद, अजय सिंह शिवजी, रमजान अली, शैलेन्द्र सिंह, मनीष चौबे, जितेन्द्र सेठ, हरीश मिश्रा, अनीसुर्रहमान,अफरोज अंसारी, एखलाक,सैयद हसन,श्रवण गुप्ता,बेलाल अहमद,आशिष सिंह विक्की,मोनाजिर मंजू,अफजाल अंसारी,सुफ़ियान अहमद,आशिष गुप्ता छांगुर,मेहदी हसन,विकास कौण्डिल्य, मोहम्मद उजैर,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story