पद्मश्री से वि‍भूषि‍त काशी के प्रगति‍शील कि‍सान चंद्रशेखर सिंह से मि‍लकर हि‍न्‍दू युवा वाहि‍नी ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। विकासशील किसान चंद्रशेखर सिंह के पद्मश्री अलंकरण के लिए चुने जाने की खबर मिलते ही काशी की जनता में खुशी का माहौल है। हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी व वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अम्बरीश सिंह भोला व अन्य पदाधकारी मंगलवार को उनके निवास स्थान जक्खिनी के टंडिया गांव पहुंचे और उन्हें बधाई दी।

दरअसल, चंद्रशेखर सिंह हिन्दू युवा वाहिनी के जिला कोषध्यक्ष शुभम सिंह कुंवर के पिता हैं। उन्होंने शुरू से ही कृषि को अपनाया और अपने गांव में जैविक फसल तैयार कर बेचना शुरू कर दिया। उसके बाद तो पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। उनके कार्यों को देखते हुए बनारस से पद्मश्री के लिए प्रस्ताव भी बीएचयू के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने दिया था। 

पद्मश्री मिलने की घोषणा होते ही सभी में खुशी का माहौल है। उनके गांव पर अम्बरीश सिंह भोला प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी मण्डल, त्रिलोकी राम शास्त्री जिला प्रभारी, जिला संयोजक सुनील सिंह, महामंत्री श्रवण मिश्रा, प्रभात श्रीवास्तव, वीरेंद्र मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, सुमेर वर्मा, अजय गुप्ता, सन्तोष खरवार, विशाल पाण्डेय चुलबुल व अन्य पदाधिकारी पहुंचे और चंद्रशेखर सिंह को गुलदस्ता देकर बधाई दिया।

Share this story