किचन गार्डन के लिए वाराणसी के 4 ब्लॉकों की मुसहर बस्ती में समाजसेवी संस्था ने किया पौधारोपण 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पारुल शर्मा एवं 200 स्वीडिश डोनर्स इंटरनेशनल रिसर्च काउंसिल फॉर टॉर्चर विक्टिम के आर्थिक सहयोग से जनमित्र न्यास/मानवाधिकार जननिगरानी समिति, चाइल्ड राइट्स एंड यू एवं सावित्रीबाई फुले महिला पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में नीम, पीपल, आम, अमरुद, नींबू, अनार कुल छ: प्रकार के फलदार एवं आक्सीजन उत्सर्जन करने वाले 350 (साढ़े तीन सौ) पेड़ बड़गांव, हरहुआ, पिंडरा एवं आराजीलाईन ब्लाक के सैकड़ों मुसहर परिवारों को देकर उनका रोपण किया।  

a

वहीं पोषण स्तर में वृद्धि के उद्देश्य से दलित एवं पिछड़ी जातियों के लगभग2000 परिवारों को किचन गार्डेन के लिए मौसमी हरी सब्जियों नेनुआ, सेम, कोहड़ा, कद्दू, करेला आदि के बीज उपलब्ध कराया गया। कोरोनाकाल में परिवार की कमजोर अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से जूझने वाले 26 लधु किसानों को गोभी, बोड़ा टमाटर आदि के बीज उपलब्ध कराया गया। 

वृक्षारोपण की शुरुआत अनेई ग्राम के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान व संस्था के पदाधिकारियों के हाथो से अनार का पेड़ लगाकर किया गया। इसके बाद मुसहर बस्ती में सैकड़ो फलदार और ऑक्सीजन उत्सर्जन करने वाले वृक्षों का रोपण किया गया। मुसहर परिवार पेड़ों के महत्व को समझते हुए उनके देखभाल की जिम्मेदारी अपने बच्चों की तरह करने का संकल्प लिया। हर परिवार में इन पौधों के रोपण के लिए खासा उत्साह दिखाई दिया, वृक्षारोपण के लिए उन्होंने पहले से स्थान चयन करके गड्ढ़े तैयार करके रखा था।  

a

शाम के समय धान की रोपाई करके लौटे परिवार जल्दी तैयार होकर अपने लिए पौधे लेने पहुंचने लगे। अधिकांश महिलाओं ने बढ़ चढकर पौधों को लेकर तुरंत उनका रोपण किया। साथ ही वृक्षों को सुरक्षित रखने के लिए ब्रिक गार्ड भी बनाकर पौधे को सुरक्षित घेरा। नीम लगाते हुए किसी को आस थी की मेरे दरवाजे पर छाँव नही है जब नीम बड़ा हो जाएगा तब इसके छाँव तले मेरा परिवार चैन से बैठकर सुस्ता पाएगा वंही आम, अमरुद, अनार, नींबू जैसे फलदार वृक्षों को लगाते हुए उनके आँखों में उम्मीद किरण साफ झलक रहा था कि, उनके बच्चे भी फल खा सकेगें। 

a

गत वर्ष 465 (चार सौ पैसठ) परिवारों के बीच किचन गार्डेन से लगभग 8 हजार कुंतल मौसमी हरी सब्जियों का उत्पादन हुआ जिनका भरपूर उपयोग परिवारों ने अपने खानपान में किया और अपने आसपास के लोंगो के साथ सब्जियों को साझा किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार सिंह एवं संस्था के पदाधिकारी श्रुति नागवंशी, शिरीन शबाना खान, अनूप श्रीवास्तव, छाया कुमारी, मंगला राजभर, संध्या राव एवं रूबी कुमारी की उपस्थिति रही |

Live  VNS
Live VNS

23655 Articles

Trusted Journalism | Unbiased Reporting | Responsible Editorial Team Since 2013, Live VNS Desk has been committed to delivering fair, factual, and public-interest journalism. Our experienced editorial team oversees the selection, writing, editing, verification, and publication of news content, ensuring accuracy, credibility, and editorial integrity. In today's evolving digital landscape, we embrace modern technology, including Artificial Intelligence (AI), whenever appropriate. However, AI is used solely to assist with content writing, language refinement, and editorial efficiency?not to manipulate facts, spread misinformation, or promote any particular political or ideological agenda. Our principle is simple: Technology can assist journalism, but editorial responsibility must always remain with humans. Every piece of content, including AI-assisted material, is subject to human editorial oversight to maintain journalistic standards. our mission is to provide readers with accurate, balanced, credible, and impartial news. We prioritize facts over sensationalism, transparency over manipulation, and public interest above all else

Share this story