कोरोना काल में 17 मार्च से बंद रामनगर का दुर्गा मंदि‍र दर्शनार्थि‍यों के लि‍ये खोला गया

WhatsApp Channel Join Now

रामनगर संवाददाता डॉ राकेश सिंह की रि‍पोर्ट 

वाराणसी। कोरोना के खौफ से उपजी बंदिशें अब लगभग पूरी तरह खत्म हो गई है। मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे संग्रहालय सभी खोल दिये गए हैं। पिछले 17 मार्च से बंद चल रहे रामनगर के रामबाग स्थित सुमेर मंदिर (दुर्गा मंदिर) को शुक्रवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। 

लगभग दस माह बाद मंदिर का ताला खुला तो जरूर लेकिन लोगों को जानकारी नहीं होने से दर्शानार्थी की भीड़ कम रही। हालांकि शनिवार को मंदिर में दर्शन करने के लिए काफी दर्शानार्थी पहुंचे। इसके अलावा पुराना रामनगर स्थित भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री स्मृति संग्रहालय को भी पर्यटकों के लिए अब खोल दिया गया है। 

रामनगर किले के म्यूजियम को भी पिछले दिनों ही पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। दुर्गा मंदिर खोले जाने की उम्मीदें लोगों ने बहुत पहले से ही लगा रखी थी। यह मंदिर दुर्ग प्रशासन के स्वामित्व में है। यह मंदिर अपने अनूठे शिल्प के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां की कलाकृतियां मूर्ति स्थापत्य शैली का बेहतरीन नमूना है। मंदिर के सामने पोखरा में विश्व प्रसिद्ध रामलीला के समय झीरसागर की झांकी का मंचन होता है। अब सारे पर्यटन स्थल खुल जाने से पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक यहाँ पहुँचने भी लगे है। इसके चलते कारोबारी गतिविधियों को भी पंख लग गए है।

Share this story