शिवपुर में पीपीपी मॉडल पर बने शव विश्राम स्थल का पार्षद विजय श्री ने किया लोकार्पण 

WhatsApp Channel Join Now

संवाददाता- ध्यानचंद शर्मा 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोक्ष सबका अधिकार के नारे से प्रेरणा लेते हुए वार्ड नंबर 22 शिवपुर की पार्षद विजय श्री ने पुरानी चुंगी के समीप स्थित पुराने शव स्थल के स्थान पर पीपीपी मॉडल पर बने शव विश्राम स्थल का आज लोकार्पण किया। 

इस दौरान पार्षदपति रोहित मौर्या ने बताया कि वर्षों से लोगों को शव यात्रियों को यहां आने के बाद शव रखने में दिक्कत होती थी, जिसका संज्ञान लेकर शिवपुर के नागरिकों एवं व्यापारियों के सहयोग से निर्मित विश्राम स्थल बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि हमारी परंपरा है कि जब किसी शव को लेकर मणिकर्णिका घाट जाते हैं तो शव को जगह- जगह रखा जाता है, जिसे शव स्थल या मुर्दा स्थान कहते हैं। शिवपुर में भी शव विश्राम स्थल था, लेकिन यहां बहुत गंदगी रहती थी, जिसे देखकर लोग विचलित होते थे।

शव की सम्मानपूर्वक अंत्येष्टि क्रिया किया जाये, तो उसी के तहत शिवपुर के लोगों ने सहयोग किया और ये शव विश्राम स्थल तैयार किया गया और आज इसका लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि इससे शव यात्रा लेकर जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।

वहीं इस मौके पर राजर्षि मंडल के अध्यक्ष रतन सिंह मौर्य, हरेंद्र जयसवाल, पुरुषोत्तम कुमार जालान, शीतला उपाध्याय, दिनेश गुप्ता, रतन सेठ समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Ashwani Vishwakarma
Ashwani Vishwakarma

1123 Articles

Share this story