कश्मीर में शहीद जवानों और लखीमपुर में मृत किसानों की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेस ने किया शांति पाठ

कश्मीर में शहीद जवानों और लखीमपुर में मृत किसानों की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेस ने किया शांति पाठ

वाराणसी। कश्मीर में शहीद हुए जवानों व लखीमपुरखीरी में मृत किसानों के आत्मा के शांति के लिए मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने नवदुर्गा मंदिर में एक शांति पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अजय राय उपस्थिति रहे।

विधायक अजय राय ने कहा की कश्मीर में शहीद जवानों व लखीमपुरखीरी में मृतक किसानों के आत्मा के शान्ति के लिए शांति पाठ किया गया। हम सब माँ से प्रार्थना करते है की मृतकों को अपने श्रीचरणों मे स्थान दे व लखीमपुर खीरी के दोषियों को फांसी की सजा हो और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

शांति पाठ में पूर्व विधायक अजय राय, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, अनुराधा यादव, ओमप्रकाश ओझा, पंकज सिंह डब्लू, मनीष मोरोलिया, शैलेन्द्र सिंह, विकास दुबे, चंचल शर्मा, लालजी यादव, दिग्विजय सिंह, ऋतु पाण्डेय, ऋषभ पाण्डेय, परवेज खान,विकास कन्नौडिया, रोहित दुबे अन्य लोग उपस्थित रहे।

2

1

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story