बाल श्रम, बाल व्यापार और मानव तस्करी मुक्त समाज के लिए सोशल एक्टिविस्ट ने शुरू की कवायद, बच्चों को मिलेगा उनका हक़

WhatsApp Channel Join Now

संवाददाता- राजेश अग्रहरी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाल श्रम, बाल व्यापार और मानव तस्करी मुक्त समाज के लिए कवायद शुरू की गई है। यह प्रयास सोशल एक्टिविस्ट राजकुमार गुप्ता ने शुरू किया है, जिसके अंतर्गत राजातालाब तहसील क्षेत्र के आराजी लाइन और सेवापुरी विकास खंड के दो दर्जन से अधिक गांवों में मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को राजकुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ इन गांवों का भ्रमण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिलकर स्टार 3 परियोजना के बारे में लोगों को बताया।


राजकुमार गुप्ता ने बताया कि श्रम विभाग और मनरेगा में पंजीकृत श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के अकुशल गैर पंजीकृत मज़दूरों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराकर श्रमिकों और उनके बच्चों को उनका पूरा हक़ दिलाने के साथ ही बाल श्रम, बाल व्यापार और मानव तस्करी मुक्त समाज के लिए प्रयास किया जाएगा। 

बालाधिकार संरक्षण के लिए उक्त ब्लाक के दो दर्जन से अधिक गांवों में दो-दो स्वयं सेवक तैयार किये जायेंगे, जो श्रमिकों और उनके बच्चों के लिए सरकार के द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी प्रदान कर योजनाओं से लाभान्वित कराने के साथ ही बाल संरक्षण के लिए कार्य करेंगे।
 

इस अभियान से जुड़े असहाय एवं बेसहारा वंचित समुदायों के बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। इस संदर्भ में गांव- गांव जाकर राजकुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ भ्रमण कर उनके समस्या का समाधान सम्बंधित विभागों और जन प्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर कर रहे हैं। 

मंगलवार को आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेन्द्र सिंह पटेल, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह , खंड शिक्षा अधिकारी स्कंद गुप्ता सहित बाल विकास परियोजना विभाग के आंगनबाड़ी सुपरवाइज़र,  सहायिकाओं आदि कई विभागों के अधिकारियों से मिलकर राजकुमार ने स्टार 3 परियोजना के बारे में लोगों को बताया और अधिकारियों ने पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया है।

Ashwani Vishwakarma
Ashwani Vishwakarma

1123 Articles

Share this story