कैन्ट विधायक ने बजरडीहा में 16.192 लाख की लागत से होने वाले इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

lokarapn

वाराणसी। कैन्ट विधायक ने अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत वार्ड बजरडीहा में तड़वा बीर बाबा मंदिर के पास होने वाले कई गलियों के इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिसकी लागत  16.912 लाख है, जिसे डूडा द्वारा कराया जाएगा।

lokarapn

विधायक ने शिलान्यास का पूजन अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी से करवाया।

lokarapn

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जनता से कहा कि 15 वर्षों के सूखे के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। काशी की सभी कच्ची गलियों को पक्का कराने का अभियान पूर्ण गति से चल रहा है। इसी क्रम में यह शिलान्यास किया जा रहा है।

lokarapn

विधायक ने अपने संबोधन के बाद क्षेत्र की जनता से अपील की कि "किसी भी सरकारी विकास कार्य को अपना कार्य समझकर पूरी निगरानी में कराएं, तभी भ्रष्टाचार की रोकथाम हो सकेगी।

कार्यक्रम में विधायक के साथ भाजपा के महानगर महामंत्री अशोक पटेल, अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र सोनकर, पप्पू विश्वकर्मा, शीतला प्रसाद, मुन्ना प्रजापति, मन्नान, राजकुमार विनोद मौर्या व अन्य  उपस्थित थे।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story