अमृत महोत्सव :  संत रविदास नगर के लोगों ने बलुआ वीर से निकाली तिरंगा यात्रा

यात्रा

रिपोर्ट- सोनू कुमार

वाराणसी। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सम्पूर्ण भारतवर्ष में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उसी क्रम में संत रविदास नगर के क्षेत्रवासियों ने बलुआ वीर से गुरूवार को तिरंगा यात्रा निकली। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए रामबाग लाट भैरव के समीप समाप्त होगी।

यात्रा

इस दौरान यात्रा में शामिल सभी लोग हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए जम के वंदे-मातरम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। लोगों में काफी उत्साह दिखेने को मिला।

यात्रा

तिरंगा यात्रा में शामिल केवल कुशवाहा ने बताया कि यह यात्रा पूरे भारत में निकाली जा रही है। हर क्षेत्र के नगरवासी अपने-अपने ढंग से निकाल रहे है।  

यात्रा

दरअसल, भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे भारत में धूम-धाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। यह समारोह अगले दो सालों तक चलेगा। इसके तहत कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा।

यात्रा

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story