लगभग 2 साल बाद रामनगर नगरपालिका को मिला नया अधिशासी अधिकारी 

a

रामनगर संवाददाता : डॉ राकेश सिंह 

वाराणसी। रामनगर नगर पालिका के नवागत अधिशासी अधिकारी राजबली यादव ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। कांधला शामली से स्थानांतरित हो कर यहाँ आये राजबली यादव ने पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा की उपस्थिति में दायित्व ग्रहण किया। पूरे 26 महीने बाद किसी पूर्णकालिक ई ओ की नियुक्ति रामनगर पालिका परिषद में की गई है। 

26 महीने से वाराणसी के प्रशासनिक अफसरों को अधिशासी अधिकारी का कार्यभार सौंप कर काम चलाया जा रहा था। 19 मई 2019 को पालिका के तत्कालीन ई ओ संजय कुमार को यहाँ से हटने के बाद पालिका को अब जाकर स्थाई ई ओ मिला है। उनके कार्यभार संभालने के बाद पालिकाध्यक्ष समेत अन्य कर्मचारियों, सभासदों आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी। 

a

नवागत ई ओ का कई सारी चुनौतियां एक साथ इंतज़ार कर रही हैं। खास कर रत्तापूर और कोदोपुर में दानव की तरह मुहं खोल कर खड़ी जनसमस्याओ का निस्तारण सबसे बड़ी चुनौती साबित होने वाली है। 

इसके अलावा सभासदों से सामंजस्य बिठाने में भी उन्हें खासी परेशानियों से वास्ता पड़ सकता है। फिलहाल उनके नियुक्ति से कम से कम पालिककर्मी इतनी राहत तो महसूस कर रहे होंगे कि अब फाइलों को लेकर रामनगर से बनारस तक की भागदौड़ से छुटकारा मिलेगा।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story