चोलापुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

चोलापुर क्षेत्र के लश्करपुर गांव में शुक्रवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बेटे के मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

वाराणसी। चोलापुर क्षेत्र के लश्करपुर गांव में शुक्रवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बेटे के मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार आलियार राजभर का पुत्र सनी राजभर उम्र 17 वर्ष पशुओं के साथ खेत में चरवाही कर रहा था। उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सनी के साथियों ने घर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही माता बदामा देवी अचेत हो गई। 

किशोर के मौत का पता चलते ही गांव सहित घर में कोहराम मच गया। आलियार राजभर के चार लड़के और दो लड़कियों में सनी सबसे छोटा था और हाई स्कूल की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहता था।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story