“सर्विस एबव सेल्फ” की भावना को जीवन में आत्मसात करें : मनकेश्वर नाथ पांडेय
- रोटरी प्रयागराज संगम ने डीजीएनडी रोटेरियन मनकेश्वर का किया अभिनंदन समारोह
प्रयागराज, 21 फरवरी (हि.स)। रोटरी प्रयागराज संगम की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में मंडल 3120 के डीजीएनडी रोटेरियन मनकेश्वर नाथ पांडेय के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मनकेश्वर नाथ पांडेय ने रोटरी के मूल मंत्र “सर्विस एबव सेल्फ” की भावना को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आगामी सत्र के लिए अपनी प्राथमिकताओं एवं सेवा योजनाओं की रूपरेखा भी साझा की, जिससे उपस्थित सदस्यों में विशेष उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ।
समारोह में क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन ऋषि अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, सचिव सचिन उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अमित त्रिपाठी, अविनाश कुमार एवं विकास गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष मन्दीप श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि यह समारोह न केवल सम्मान का अवसर था, बल्कि रोटरी परिवार की एकजुटता, समर्पण और सेवा भावना का जीवंत उदाहरण भी बना। कार्यक्रम की सफलता ने यह सिद्ध किया कि रोटरी प्रयागराज संगम अपने नेतृत्व के प्रति सम्मान और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता में सदैव अग्रणी रहेगा।
मीडिया प्रभारी अनुराग अस्थाना ने बताया कि समारोह में अमरेंद्र सिंह, अनुराग अस्थाना, विशाल तलवार, साधना श्रीवास्तव, रवींद्र शुक्ला, अरविंद शुक्ला, डॉ. गोपेश चौकसे, राजेश कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

