हनुमानगढ़ी उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत संतराम दास का निधन
Jun 27, 2026, 13:35 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अयोध्या, 27 जून (हि.स.)। हनुमानगढ़ी उज्जैनिया पट्टी के श्री महंत संतराम दास महाराज शनिवार को गोलोकवास (निधन) हो गए थे। उनके शिष्य महंत राजू दास ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज शनिवार को अपराह्न तीन बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे नया घाट सरयू तट (कच्चा घाट) पर किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

