स्मृति दिवस औपचारिक नहीं बल्कि कर्तव्य के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देने वाला दिन : संजीव त्यागी

WhatsApp Channel Join Now
स्मृति दिवस औपचारिक नहीं बल्कि कर्तव्य के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देने वाला दिन : संजीव त्यागी


बस्ती, 21 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस समृति दिवस के पावन अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन बस्ती में शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने की। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए उनकी वीरता, बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की भावपूर्ण स्मृति में मौन धारण किया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने कहा कि पुलिस समृति दिवस हमें उन वीर जवानों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों से निपटने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और पुलिस बल निरंतर उनकी प्रेरणा से कार्य करते हुए समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम वीर सिंह ने भी शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस परिवार सदैव शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने हृदय में संजोए रखें और कर्तव्य निर्वहन में पूर्ण निष्ठा एवं साहस का परिचय दें।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, सहायक पुलिस अधीक्षक मानसी एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा भारी संख्या में पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेंद्र तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764180 Articles

Share this story