स्टाईपेंड वृद्धि की मांग को लेकर गरजे राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं

WhatsApp Channel Join Now
स्टाईपेंड वृद्धि की मांग को लेकर गरजे राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं


7500 रुपये प्रति माह स्टाईपेंड को बढ़ाकर 25000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग

मुरादाबाद, 07 सितम्बर (हि.स.)। राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मुरादाबाद के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को अस्पताल के बाहर स्टाईपेंड वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल छात्राओं ने आयुष एंट्रेंस के वर्तमान 7500 रुपये प्रति माह स्टाईपेंड को बढ़ाकर 25000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम इंटर्नशिप के दौरान बीएमएस, बीएचएमएस और बीयू एमएस इंटर्नस अस्पतालों में मरीजों की देखभाल करते हैं। हम ओपीडी वार्ड और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाते हैं।

राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छात्र प्रवीण ठाकुर ने बताया कि एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्नस के स्टाईपेंड में वृद्धि के बाद आयुष इंटनर्स के लिए भी सामान स्टाईपेंड की मांग स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि समान काम, समान सम्मान, सामान स्टाईपेंड हमारा नारा है।

इस मौके पर आशीष यादव, राहुल भास्कर, गौरव, अंबुज मनोज, पंकज आदि उपस्थित रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story