सीतामढ़ी–दिल्ली आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस के फेरों में कोई कमी नहीं, पूर्व की भांति चलेगी

WhatsApp Channel Join Now
सीतामढ़ी–दिल्ली आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस के फेरों में कोई कमी नहीं, पूर्व की भांति चलेगी


मुरादाबाद, 03 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मण्डल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि समर स्पेशल गाड़ी संख्या 04009 ( सीतामढ़ी–दिल्ली आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस) का पूर्व सूचना में 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार (साप्ताहिक) को संचालन में परिवर्तन किया गया है I

परिवर्तन उपरांत समर स्पेशल गाड़ी संख्या 04009 (सीतामढ़ी–दिल्ली स्पेशल ) 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक दिवस प्रत्येक शनिवार (साप्ताहिक) को संचालन किया जायेगा I गाड़ी के फेरों में कोई कमी नहीं की गयी है I पूर्व की भांति ही कुल 13 फेरों का संचालन किया जायेगा I

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story