सीतापुर में ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 10 यात्री घायल

WhatsApp Channel Join Now
सीतापुर में ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 10 यात्री घायल


सीतापुर में ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 10 यात्री घायल


सीतापुर , 26 मार्च (हि.स.) उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कमलापुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सुरेचा कट के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। सामने चल रहे ट्रक चालक द्वारा गलत ढंग से मोड़ लेने के दौरान कैसरबाग डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस ट्रक के पीछे से जा घुसी। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

बस चालक नरेन्द्र पाल और परिचालक राजीव के अनुसार बस में करीब 40 यात्री सवार थे और बस लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रही थी। अचानक ट्रक के गलत तरीके से मुड़ने के कारण बस चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक कमलापुर इतुल चौधरी ने बताया कि हादसे में 10 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। वहीं, बस में सवार शेष यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। घायलों में सतीश (32) निवासी शिवपुरी कमलापुर, प्रमोद (28) निवासी बुचवा पौरा लखीमपुर, शायरा (30) व खैरूननिशा (40) निवासी मोतीपुर हरगांव, स्वप्निल (32) निवासी आलमबाग लखनऊ, शशि (33) निवासी सीतापुर और अनन्या गुप्ता (20) निवासी लखीमपुर शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Mahesh Sharma

Share this story