सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चलते हैं भाजपा के कार्यकर्ता : हरजिंदर कौर
मुरादाबाद, 04 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा मुरादाबाद महानगर के रामगंगा विहार नगर मंडल का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 का शनिवार को रेडसफायर बैंक्वट हाल आशियाना कालोनी में हुआ। अभियान का शुभारम्भ करते हुए प्रथम सत्र में पश्चिम क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर आधारित होते हैं और सेवा भाव से कार्य करते हैं।
हरजिंदर कौर ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करने का लक्ष्य है, जिन्हें संगठन, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियों और सोशल मीडिया तथा एआई के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग हमारे विशिष्ठ कार्य पद्धति का हिस्सा है। समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग निरंतर होते रहे हैं।
दूसरे सत्र में विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान ने कहा कि भाजपा संगठन में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिनमें लगातार सीखने, आत्ममंथन करने व जनसेवा हेतु सदैव समर्पित रहने के साथ ही सैद्धांतिक और व्यवहारिक विषयों पर समय-समय पर अपेक्षित कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होता है। इसी कार्यपद्धति से ही भाजपा अन्य सभी राजनीतिक दलों से अलग है।
तीसरे सत्र में महपौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन की कार्यपद्धति में सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण सदैव सेवाभावी होते हैं, क्योंकि हमारे संगठन में पद का अर्थ केवल सेवाभाव है। यही कारण भी है कि भाजपा सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों के निर्माण में जनता और राष्ट्र सेवा का भाव सदैव प्रमुख होता है।
रामगंगा विहार नगर मंडल के अध्यक्ष विपिन प्रजापति ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में प्रशिक्षण लेने वाले सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी को पहले से और भी अधिक मजबूत करेंगे। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा का कमल खिलाने के लिए सभी प्रशिक्षित कार्यकर्ता संकल्पित होंगे।
संचालन मंडल महामंत्री मयंक कश्यप ने किया आभार मंडल महामंत्री अनुज शर्मा ने व्यक्त किया।
प्रशिक्षण महाभियान में धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, अमित शर्मा, सुनीता शर्मा, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र विश्नोई, वनिता मल्होत्रा, विजय वर्मा, विशाल अग्रवाल, अमिताभ अग्रवाल, सुमित चौहान, हरिआओम सैनी, पिंकू गुप्ता आदि माैजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

