सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

WhatsApp Channel Join Now
सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां


सिद्धार्थनगर, 20 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने 9 वर्ष के कार्यकाल में विकास और सुशासन तथा जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया है। यहां पर सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और क़ानून व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

उक्त जानकारी सांसद जगदम्बिका पाल ने जनपद के इटवा ब्लाक परिसर में प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में दिया। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी प्रदेश बन गया है। इसे एक्सप्रेसवे तथा एयरपोर्ट का प्रदेश कहा जाता है। यहां भयमुक्त वातावरण है। अब यह उत्तम प्रदेश बन चुका है। रोजगार सृजन तथा कौशल विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी गई है। इस प्रदेश में सबसे ज्यादा निवेश हुआ है।

पूर्व मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने इस अवसर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य के अलावा जिलाधिकारी शिव शरनप्पा तथा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी

Share this story