संस्कृति विवि में एनिमेशन, वीएफएक्स और फैशन डिज़ाइन में बेहतर भविष्य की राह

WhatsApp Channel Join Now
संस्कृति विवि में एनिमेशन, वीएफएक्स और फैशन डिज़ाइन में बेहतर भविष्य की राह


मथुरा, 27 जुलाई (हि.स.)। संस्कृति यूनिवर्सिटी, कॉसमॉस क्रिएटिव एकेडमी के साथ मिलकर एनिमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) और फैशन डिज़ाइन में इंडस्ट्री-ओरिएंटेड बैचलर ऑफ़ डिज़ाइन प्रोग्राम ऑफर कर रही है। यह कोर्स तेजी से बढ़ रही क्रिएटिव इंडस्ट्री में छात्रों को सफल करियर के लिए तैयार करता है।

संस्कृति स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग की असिस्टेंट प्रोफेसर चेतना अरोरा ने साेमवार काे बताया कि इस कार्यक्रम का करिकुलम इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की देखरेख में तैयार किया गया है। इसमें छात्रों को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, एडवांस्ड डिज़ाइन स्टूडियो, लाइव प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप के जरिए प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है। विवि का मजबूत प्लेसमेंट सेल छात्रों को बड़े फैशन हाउस, अपैरल ब्रांड, ई-कॉमर्स कंपनियों, गेमिंग और डिजिटल मीडिया सेक्टर में बेहतरीन करियर व प्लेसमेंट के अवसर प्रदान कर रहा है। कोर्स पूरा होने के बाद छात्र फैशन डिज़ाइनर, वीएफएक्स आर्टिस्ट, ग्राफिक डिज़ाइनर और एंटरप्रेन्योर के रूप में शानदार भविष्य बना सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story