संस्कृति विवि: एमबीए कर विद्यार्थी बना सकते हैं अपना सुनहरा भविष्य

WhatsApp Channel Join Now
संस्कृति विवि: एमबीए कर विद्यार्थी बना सकते हैं अपना सुनहरा भविष्य


मथुरा, 21 जुलाई(हि.स.)। संस्कृति विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई विद्यार्थियों के लिए कॉर्पाेरेट जगत में सफलता और करियर ग्रोथ का बेहतरीन अवसर बन रही है। संस्कृति स्कूल ऑफ मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के डीन डॉ. गंगाधर हुगार के अनुसार, यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को लीडरशिप, आकर्षक सैलरी पैकेज और बेहतरीन नेटवर्किंग के लिए तैयार करता है।

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों (आरक्षित वर्ग के लिए 45 प्रतिशत) के साथ स्नातक युवा एमबीए में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश सीएटी, एमएटी, सीएमएटी स्कोर या विश्वविद्यालय की अपनी प्रवेश प्रक्रिया के आधार पर मिलेगा। विद्यार्थियों काे इससे फाइनेंस, मार्केटिंग, एच बिजनेस एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग, ऑपरेशन्स, इंटरनेशनल बिजनेस और आईटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलेगा। प्रैक्टिकल अनुभव और प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय ने कई प्रमुख इंडस्ट्रीज के साथ एमओयू किए हैं।

डॉ. हुगार ने बताया कि संस्कृति विवि के पूर्व छात्र आज देश-विदेश की प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी एस) में अपनी सेवाएं देकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story