संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण एवं निरंतर जनसंपर्क आवश्यक : चौधरी भूपेंद्र सिंह
मुरादाबाद, 24 मई (हि.स.)। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण एवं निरंतर जनसंपर्क पर आधारित होती है। बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाएं।
यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत दिव्यांश वेंकट हॉल, कांठ में भाजपा जिला इकाई के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र (ग्यारहवें सत्र) को संबोधित करते हुए कहीं।
चौधरी भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं तथा उनका सतत संवाद, अनुशासन एवं सेवा भाव ही भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों में पूर्ण निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।
नवम सत्र में क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने वक्ता के रूप में “बूथ प्रबंधन” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और उसकी मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाने, संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
दशम सत्र में सदस्य विधान परिषद डॉ. जयपाल सिंह ने “विचार परिवार” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित एक सशक्त विचार परिवार है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, समर्पण एवं संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हार्दिक वंदन एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिला वर्ग अधिकारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिला प्रभारी राजेश यादव, सुरेश सैनी, ठाकुर राकेश सिंह, पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, राजपाल सिंह चौहान, चौधरी विजयभान सिंह, परमेश्वर लाल सैनी, अजय प्रताप सिंह, चौधरी हुकुम सिंह, आचार्य नरेंद्र सिंह, व्यवस्था प्रमुख राजन बिश्नोई, विक्रांत चौधरी, नवीन चौधरी, आदित्य शंख्यधर, ओमपाल सैनी, चकित चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, कमल प्रजापति, चंद्रपाल सैनी, गजेंद्र चौधरी, डॉ. यशवीर सिंह, सौरभ अग्रवाल, मुकेश महेश्वरी, सचिन चौधरी, शशि चौहान, सिंपल चौहान, आदेश चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, आशीष शर्मा, काशीष चौहान, राजकुमार त्यागी, चौधरी अर्जुन सिंह, वीर सिंह सैनी, डॉ. नवदीप यादव, परवीन सिंह, मयूर भाटिया, अरुण पंडित, अर्पित चौहान, विनोद कुमार सैनी, नीटू चौहान, प्रज्ञात चौधरी, ऋतिक बिश्नोई, सुमित दिवाकर, प्रदीप कुमार, अंकुश चौहान, सत्यवान सिंह, राजकुमार, गौरव बिश्नोई, देवराज सिंह जाटव, अभिषेक बिश्नोई, दिव्यांश बिश्नोई, अंकित गुप्ता सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

