संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता, निरंतर संवाद आवश्यक : नवाब
मुरादाबाद, 23 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर की जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को बुद्धि विहार स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता, निरंतर संवाद आवश्यक है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने आगे कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता, निरंतर संवाद और सामूहिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत अब तक आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठन के कार्यक्रमों को जनसहभागिता के साथ प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त महानगर प्रभारी व प्रदेश मंत्री डॉ. प्रमेंद्र कुमार जांगड़ा ने अपने प्रथम मुरादाबाद आगमन पर हुए स्वागत के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए वह कार्यकर्ताओं के बीच रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने तथा विभिन्न स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।
महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी का स्वागत करते हुए कहा कि महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री विशाल त्यागी ने किया।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यास, गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, पूर्व सांसद वीर सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के.के. मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह एवं संतोष सिंह, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, शम्मी भटनागर, मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता सहित महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

