वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाए : जिलाधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाए : जिलाधिकारी


मुरादाबाद, 24 जून (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत शहर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक (आंतरिक) निरीक्षण बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मशीनों की सुरक्षा और रिकॉर्ड के रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं संगीता गौतम को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखी जाए।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story