विदेश में वाहन चलाने वाले चालकों को इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट बुकलेट जारी होगी
--एक सप्ताह में बुकलेट पर प्रिंट किया जाएगा आईडीपी
मुरादाबाद, 17 मार्च (हि.स.)। परिवहन विभाग विदेश में वाहन चलाने वाले चालकों को अब इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (आईडीपी) बुकलेट जारी करेगा। मुरादाबाद आरटीओ को 150 बुकलेट दिया गया है। एक सप्ताह में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इससे वाहन चालकों के सामने विदेशों में वैधता सम्बंधी समस्याएं नहीं आएंगी।
परिवहन विभाग क्षेत्रीय प्रबंधक ममता ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से हर साल जिले के 100 से अधिक लोगों को आईडीपी जारी किया जाता है। अभी आईडीपी साधारण कागज पर जारी किए जाते हैं। इसके चलते कई देशों में इसकी वैधता को लेकर वाहन चालकों के सामने समस्याएं आ जाती हैं। नई बुकलेट पर आईडीपी प्रिंट होने के बाद समस्याओं के आने की सम्भावना खत्म होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

