वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण


मुरादाबाद, 21 मार्च (हि.स.)। उप्र सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान शाहजहांपुर लोकसभा से सांसद अरुण कुमार सागर व मुरादाबाद रेल मंडल की मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि शाहजहांपुर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सरकार एवं सांसद लोकसभा, शाहजहांपुर को जानकारी देते हुए स्टेशन बिल्डिंग ड्राइंग एवं स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, सेकंड एंट्री गेट, फुट ओवर ब्रिज का विस्तृत निरीक्षण करते हुए जानकारी प्रदान की गयी। यात्रियों की सुविधा हेतु सेकेंड एंट्री पर किए जा रहे पुनर्निमाण कार्यों को और तीव्र गति से विकसित किया जाएगा।

मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि स्टेशन पर किए जा रहे पुनर्निमाण कार्यों में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान दिया गया है। लिफ्ट, एस्केलेटर, फुट ओवरब्रिज ब्रिज, प्लेटफार्म विस्तार सभी को ध्यान देते हुए विश्वस्तरीय सुविधाओं से पूर्ण किया जाएगा।

मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन के पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story