रोटरी क्लब गोरखपुर की नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व, प्रवीर आर्य अध्यक्ष और शुभेंदु श्रीवास्तव सचिव बने
गोरखपुर, 26 जुलाई (हि.स.)। रोटरी क्लब गोरखपुर का 81वां पदस्थापना समारोह एवं रोटरी अंतरराष्ट्रीय निदेशक निर्वाचित बसु देव गोल्यान का अभिनंदन रविवार को द शिप्रा ग्रैंड में संपन्न हुआ। भारत के विभिन्न प्रदेशों तथा नेपाल से आए रोटरी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भारत और नेपाल के राष्ट्रगान, शंखध्वनि, दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि बसु देव गोल्यान ने कहा कि सेवा की कोई भौगोलिक सीमा नहीं होती। शिक्षा, स्वास्थ्य, मातृ-शिशु कल्याण, पर्यावरण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में भारत-नेपाल के क्लब मिलकर स्थायी परिवर्तन ला सकते हैं। विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने नगर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय को आवश्यक बताया। मंडलाध्यक्ष नामित मंकेश्वर नाथ पांडेय ने गोल्यान की रोटरी यात्रा का परिचय देते हुए उनके निर्वाचन को पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।
समारोह में पूर्व मंडलाध्यक्ष एवं क्लब मार्गदर्शक सीए अनूप अग्रवाल, डीजीआरएच जितेंद्र रखौलिया, सहायक मंडलाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, तत्काल पूर्व मंडलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष वीएन सिंह व सुनील बंसल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, कुसुम लता श्रीवास्तव, संचित, इंडो-नेपाल समन्वयक गोविंद सिंह लकी, डीजीआरएच विवेक अग्रवाल, अभिषेक वर्मा, अजय शर्मा, दीपक अस्थाना, विपुल पांड्या, चंद्रशेखर और प्रवीण मित्तल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निवर्तमान अध्यक्ष सतीश राय ने प्रवीर आर्य को क्लब का कॉलर, अधिकार-पत्र एवं संचालन-दंड सौंपकर दायित्व हस्तांतरित किया, जबकि निवर्तमान सचिव संचित श्रीवास्तव ने शुभेंदु श्रीवास्तव को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। मुख्य अतिथि ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। अध्यक्ष प्रवीर आर्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, पर्यावरण, जल एवं स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण और युवा नेतृत्व की परियोजनाओं को प्राथमिकता देने की घोषणा की। सचिव शुभेंदु श्रीवास्तव ने पारदर्शिता, अनुशासन, सदस्यता विस्तार और सामूहिक सहभागिता की प्रतिबद्धता जताई।
सीए अमित बथवाल ने नए सदस्यों का परिचय कराया। अनूप अग्रवाल ने डॉ. प्रत्युष दुबे, डॉ. रौशन झा, डॉ. वाई सिंह, अहमद माज़, योगेश ओझा, आनंद प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र जायसवाल, कुशाग्र जायसवाल एवं अनुज अग्रवाल को सदस्यता ग्रहण कराई। जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष मिश्र के संपादन में प्रकाशित क्लब की मासिक पत्रिका ‘लिगेसी सिंस 1946’ का विमोचन भी किया गया। राकेश सोनी, रामपाल सिंह, डॉ. दिनेश सिंह सारथी, अशोक कुमार सर्राफ और पुरुषोत्तम रामरायका को पॉल हैरिस फेलो पिन प्रदान किया गया।
बसु देव गोल्यान को शॉल, अभिनंदन-पत्र, स्मृति चिह्न, चित्र एवं पुष्पहार भेंट करने में एडी अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अरविंद विक्रम चौधरी, संजीव अग्रवाल, रामपाल सिंह, राकेश सोनी, पुरुषोत्तम रामरायका, मनीष जायसवाल, आशीष सिंह, कर्नल केएम राय, हरे कृष्ण सिंह, अनुज अग्रवाल, डॉ. वाई सिंह, चैतन्य श्रीवास्तव और डॉ. अमित सिंह की सहभागिता रही।
नई कार्यकारिणी में प्रवीर आर्य अध्यक्ष, रामपाल सिंह अध्यक्ष निर्वाचित एवं उपाध्यक्ष, मनीष जायसवाल अध्यक्ष नामित, संजीव अग्रवाल कोषाध्यक्ष, संचित श्रीवास्तव कार्यकारी सचिव एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति अध्यक्ष, अखिलेश ओझा संयुक्त सचिव, श्रेयांश पांडेय सार्जेंट एट आर्म तथा आशुतोष मिश्र जनसंपर्क अधिकारी बनाए गए। सतीश राय निवर्तमान अध्यक्ष, एसएस दास क्लब प्रशिक्षण एवं अध्ययन समन्वयक तथा डॉ. आरपी शुक्ल सह-समन्वयक रहेंगे।
सलाहकार मंडल में एडी अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, पीडी जैन, हरिनंदन श्रीवास्तव, प्रवीण अग्रवाल, सर्वेश दुबे, एमपी कंदोई और अरविंद विक्रम चौधरी शामिल हैं। डॉ. एमएस दास, आलोक अग्रवाल, ईश्वर चंद्र जायसवाल, मान्धाता सिंह, नीरज अस्थाना, सज्जन माथुर, डॉ. दिनेश सिंह सारथी, अमित बथवाल, हरे कृष्ण सिंह, आशीष जोशी, रीना त्रिपाठी और डॉ. रश्मि श्रीवास्तव को विभिन्न सेवा समितियों का दायित्व सौंपा गया।
इसी क्रम में डॉ. अश्विनी अग्रवाल, डॉ. सुरहीता करीम, शालिनी दास, अशोक गुप्ता, सुधांशु चंद्र, सुधीर राय, महेश गर्ग, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, विशाखा गुप्ता, प्रखर रंजन, सीए अरुण गुप्ता, अनिल वालानी, विकल्प त्रिपाठी, अमित विक्रम वर्मा, अमित ओझा और सुनील केसरवानी को शांति, स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा, रक्तदान, जल-स्वच्छता, मैत्री, खेल एवं अन्य सेवा गतिविधियों की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन आलोक अग्रवाल और दिव्यांशी श्रीवास्तव ने किया। सचिव शुभेंदु श्रीवास्तव ने अतिथियों, नेपाल एवं विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों, पूर्व अध्यक्षों, सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

