रेल कर्मचारियों ने ऊर्जा संरक्षण का प्रचार प्रसार किया

WhatsApp Channel Join Now
रेल कर्मचारियों ने ऊर्जा संरक्षण का प्रचार प्रसार किया


मुरादाबाद, 15 दिसम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल में मंडल के विद्युत विभाग द्वारा चल रहे 'ऊर्जा संरक्षण सप्ताह`का सोमवार को समापन हुआ। इस दौरान मुरादाबाद मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों मुरादाबाद, बरेली, हापुड़, देहरादून, हरिद्वार, रोजा, लक्सर इत्यादि पर रेल कर्मचारियों के द्वारा ऊर्जा संरक्षण के प्रचार प्रसार से सम्बंधित पोस्टर इत्यादि लगाकर सभी को जागरूक करने का कार्य किया गया।

इसके साथ ही विद्युत सुपरवाइजर्स द्वारा अपने डिपो में कार्यरत कर्मचारियों को ऊर्जा संरक्षण के सम्बन्ध में अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया गया। इस विशेष सप्ताह के अंतर्गत मुरादाबाद मण्डल में विधुत विभाग के अधिकारियों द्वारा ऊर्जा संरक्षण को किस प्रकार अधिक से अधिक संरक्षित किया जा सकता है, यह जानकारी सभी सुपरवाइजर्स एवं कर्मचारियों को प्रदान की गयी।

इसी क्रम में वरिष्ठ मण्डल विद्युत अभियन्ता (सामान्य) जन्मेजय उपाध्याय ने समस्त विधुत स्टाफ एवं सुपरवाइजर को संबोधित करते हुए ऊर्जा संरक्षण की महत्वत्ता के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि ऊर्जा की बचत ही ऊर्जा का उत्पादन है। उन्होंने स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो दिन का कार्य खिड़की दरवाजों से आने वाली प्राकृतिक रोशनी में किया जाये, इसके लिए अपने कमरों में प्राकृतिक रोशनी के आने के लिए रोशनदान, खिड़की व दरवाजो पर उचित प्रबन्ध कियें जाएंI

वरिष्ठ मण्डल विधुत अभियन्ता (सामान्य) ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण के लिए मुरादाबाद मंडल द्वारा विभिन्न कार्य किये जा रहे हैंI मंडल के सभी स्टेशनों एवं कार्यालयों में एलईडी बल्ब/ट्यूबलाइट लगाई गई हैं। पम्पों के संचालन के लिए स्वचालित प्रणाली लगायी गयी है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story