राष्ट्रधर्म पत्रिका सबको पढ़ना चाहिए : स्वतंत्र देव सिंह

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रधर्म पत्रिका सबको पढ़ना चाहिए : स्वतंत्र देव सिंह


राष्ट्रधर्म पत्रिका सबको पढ़ना चाहिए : स्वतंत्र देव सिंह


लखनऊ, 06 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने राष्ट्रधर्म कार्यालय में राष्ट्रधर्म पत्रिका के अगस्त अंक का गुरुवार को लोकार्पण किया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राष्ट्रधर्म पत्रिका सबको पढ़ना चाहिए। इस पत्रिका के लिए श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, नानाजी देशमुख, भाऊराव देवरस, रज्जू भैया जैसी विभूतियों ने अपना सक्रिय सहयोग दिया है। अच्छी बात यह है कि इसमें विचार तो है ही, परिवार के सभी सदस्यों के लिए कुछ न कुछ पढ़ने के लिए अवश्य है।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस बात के लिए सतत प्रयत्नशील है कि हर व्यक्ति तक स्वच्छ जल पहुँचे। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने कहा था कि जल के लिए युद्ध होगा, किन्तु भारत इस समस्या से बचा रहेगा।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रधर्म का नवम्बर अंक ‘जल है तो कल है’ विशेषांक होगा। इसके पूर्व जल शक्ति मंत्री का स्वागत राष्ट्रधर्म के निदेशक अभिनव भार्गव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ओमप्रकाश ने किया। राष्ट्रधर्म के प्रभारी निदेशक सर्वेश चन्द्र द्विवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story