राज्यपाल ने जन्माष्टमी के अवसर पर श्री द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल ने जन्माष्टमी के अवसर पर श्री द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की


लखनऊ, 04 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लखनऊ के चौक स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर में भगवान श्री द्वारकाधीश के दर्शन कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्हाेंने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर मंदिर में भगवान श्री द्वारकाधीश की सेवा में लगे बच्चों एवं अन्य सेवाभावी लोगों ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट की। राज्यपाल ने उनसे आत्मीयतापूर्वक संवाद किया तथा उनकी दिनचर्या, शिक्षा एवं भगवान की सेवा से जुड़े अनुभवों के बारे में जानकारी ली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय

Share this story