राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय को मिला दो विमान, प्रशिक्षण व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

WhatsApp Channel Join Now
राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय को मिला दो विमान, प्रशिक्षण व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम


राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय को मिला दो विमान, प्रशिक्षण व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम


अमेठी, 01 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय को प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक उद्देश्यों हेतु दो विमान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इनमें से एक विमान विश्वविद्यालय को प्राप्त हो गया है। दूसरा विमान शीघ्र ही परिसर में पहुंचने की संभावना है।

विश्वविद्यालय परिसर में विमान की उपलब्धता से एविएशन साइंस (विमानन विज्ञान) तथा एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग (विमान अभियांत्रिकी) के विद्यार्थियों को अब प्रत्यक्ष एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। छात्र विमान की तकनीकी संरचना, प्रणालियों की कार्यप्रणाली और रखरखाव से जुड़ी बारीकियों को नजदीक से समझ सकेंगे। इससे उनके कौशल विकास, अनुसंधान क्षमता और अनुभवात्मक अधिगम को नई दिशा मिलेगी।

रविवार को इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर भृगु नाथ सिंह ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में विमान की उपलब्धता से शिक्षा एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह सहयोग उद्योग–शिक्षा समन्वय को सुदृढ़ करेगा तथा विद्यार्थियों को वैश्विक मानकों के अनुरूप व्यावहारिक दक्षता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल देश में विमानन शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। संस्थानों के मध्य मजबूत शैक्षणिक साझेदारी का प्रतीक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story