राजनीति से ऊपर उठकर रिश्तों को सम्मान देना बड़ी बात, अजय कपूर जैसे भाई बनना काबिल-ए-तारीफ : मीनाक्षी शेषाद्रि

WhatsApp Channel Join Now
राजनीति से ऊपर उठकर रिश्तों को सम्मान देना बड़ी बात, अजय कपूर जैसे भाई बनना काबिल-ए-तारीफ : मीनाक्षी शेषाद्रि


राजनीति से ऊपर उठकर रिश्तों को सम्मान देना बड़ी बात, अजय कपूर जैसे भाई बनना काबिल-ए-तारीफ : मीनाक्षी शेषाद्रि


कानपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। राजनीति में बहुत लोग नेता बनते हैं, लेकिन अजय कपूर जैसे भाई बनना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर रिश्तों को जो सम्मान दिया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। यहां बहनों का प्यार और अपनापन देखकर मेरा दिल खुश हो गया। यह बातें बुधवार को राखी महोत्सव के दूसरे दिन फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहीं।

बहन फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित राखी महोत्सव के दूसरे दिन करीब 1500 बहनों ने पूर्व विधायक अजय कपूर को राखी बांधी। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और सांसद रमेश अवस्थी भी पहुंचे और बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से बहनें कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगीं। अजय कपूर के पहुंचते ही बहनों ने तालियों और फूलों की वर्षा से उनका स्वागत किया। बहनों ने तिलक लगाकर, आरती उतारकर उनकी कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा। अजय कपूर ने भी बहनों की सुरक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।

मीनाक्षी शेषाद्रि ने बहनों के बीच पहुंचकर उनके साथ सेल्फी ली और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फिल्मों में राखी के कई दृश्य किए हैं, लेकिन यहां बहनों का प्यार और अपनापन देखकर उन्हें अलग तरह की खुशी मिली। उन्होंने कहा कि राखी केवल धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और रिश्ते का प्रतीक है।

अजय कपूर ने कहा कि राखी को रक्षा-सूत्र इसलिए कहा जाता है क्योंकि बहन से राखी बंधवाकर भाई जीवनभर उसकी रक्षा करने का संकल्प लेता है। इस धागे से केवल कलाई नहीं, बल्कि भाई-बहन का प्रेम और अटूट विश्वास भी जुड़ा होता है।

कार्यक्रम में जूही लाल कॉलोनी, जूही सफेद कॉलोनी, जूही बारादेवी, ई-ब्लॉक बर्रा-8, वरुण विहार, सेवाग्राम कॉलोनी दादा नगर, फजलगंज, परमपुरवा, निराला नगर, विश्व बैंक बर्रा, ई-ब्लॉक किदवई नगर, साकेत नगर, गोविंद नगर और जूही गढ़ा समेत कई क्षेत्रों से बहनें पहुंचीं।

इस दौरान मिथलेश पांडेय, रेखा श्रीवास्तव, मंजू शुक्ला, तारा सिंह, लाली गुप्ता, सोनिया लांबा, शालिनी अग्निहोत्री, अनीता पाल, कुसुम पाठक, नैन्सी वर्मा, मानसी वर्मा, बीना पांडेय, शशि द्विवेदी, अंजुमा सचान, अंजू तिवारी, ललिता शुक्ला, सोहनी सिंह, नेहा सोनी, मधु शर्मा और लक्ष्मी देवी समेत बड़ी संख्या में बहनें मौजूद रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story