राजकीय आईटीआई में आयोजित अप्रेंटिस मेले में 225 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 30 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में गुरुवार काे एक अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की रोजगारोन्मुखी सोच के अनुरूप युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया गया। इसमें टाटा मोटर्स लखनऊ, वैकमेट इंडिया, कांकर्ड कंट्रोल सिस्टम्स, हिंदुस्तान सोलर एवं एसबीआई इंश्योरेंस कंपनियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कंपनी प्रतिनिधियों से अधिकाधिक चयन का आग्रह किया और चयनितों को समय पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

प्लेसमेंट अधिकारी एम.ए. खां ने बताया कि मेले में कुल 330 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद 225 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 13,870 रुपये से 20,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय

Share this story